जालौन-उरई  । नगर में संचालित शराब की दुकानों तथा माडल सोप का उपजिलाधिकारी तथा आबकारी इस्पेक्टर ने निरीक्षण किया जिसमें ओवर रेटिंग गन्दगी मिलने पर तथा स्टाक न मिलने पर फटकार लगाई तथा इसकी रिपोर्ट कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

बुधवार को उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह तथा आबकारी इस्पेक्टर रविकुमार ने नगर में कोंच मार्ग पर संचालित माडल सोप का निरीक्षण किया तथा यहां पर कर्मचारी से लाइसेंस मांगा तो वह लाइसेंस नहीं दिखा पाये जिसपर जांच टीम ने सांय तक लाइसेंस की मूल प्रति उपलब्ध करवाने के आदेश दिए। जायसवाल की कम्पनी द्वारा संचालित अंग्रेजी शराब की दुकान नम्बर 1 बस स्टैंड का भी निरीक्षण किया गया जहां लोगों ने निर्धारित मूल्य से ज्यादा पर शराब की बिक्री होने की शिकायत की। जिलाधिकारी के निर्देश पर हो रही जांच पर जांच टीम ने 23 विन्दुओं पर जांच की। इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा के बगल में संचालित देशी शराब ठेका नम्बर 2 का निरीक्षण किया जहां पर स्टाक रजिस्टर से 1000 क्वाटर कम मिले। जांच टीम को तीनों दुकानों में सफाई व्यवस्था खराब मिली।जांच टीम द्वारा नगर में संचालित शराब की दुकानों का निरीक्षण करने की खबर मिलने पर इन दुकानों में हड़कंप मच गया। दुकानदार संचालक दुकानों की अव्यवस्थाओं को सुधारने में लग गये जिसकी जानकारी जांच टीम को मिलने पर जांच टीम ने तीन दुकानों का निरीक्षण कर जांच की कार्यवाही रोक दी। उपजिलाधिकारी भैरपाल सिंह ने बताया कि जांच के दौरान जो खामियां मिली है वह रिपोर्ट जिलाधिकारी को कार्यवाही के लिए भेजी जा रही है।

Leave a comment