जालौन-उरई  । नगर पालिका परिषद जालौन के नवगठित वोर्ड की बैठक सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के आतिथ्य तथा नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता तथा ईओ डीडी के संचालन में सम्पन्न हुई जिसमें आधा दर्जन प्रस्ताव स्वीकृत किये तथा बडे हुए गृह कर पर पुनः विचार करने का निर्णय लिया गया।

नगर पालिका परिषद के नव निर्वाचित पालिका अध्यक्ष तथा सभासदों की पहली बोर्ड की बैठक नगर पालिका सभागार में आयोजित हुई जिसमें पूर्व पालिका अध्यक्षा के कार्यकाल में बढ़ाये गये बेतहाशा वृद्धि पर रोक लगाने पर विचार किया गया। तथा सम्भव होने पर इसे रोकने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा परिवहन निगम के बस के लिए चुर्खी रोड पर नगर पालिका द्वारा जगह उपलब्ध कराने का दाखिल खारिज के प्रार्थना पत्र नक्शा पास के आवेदन श्री बाराही देवी मेला एंव विकास प्रदर्शनी को भव्य बनाने के साथ स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के आधा दर्जन प्रस्ताव स्वीकृत किये गये। वोर्ड ने आधा दर्जन प्रस्ताव को ध्वनि मत से पास कर दिया गया। इस मौके पर एस आई सुरेश यादव लेखाकार अनिल कुशवाहा समेत सभी सभासद उपस्थित थे।

Leave a comment