
कालपी (उरई )। स्थानीय नगर के विज्ञान वर्ग के प्रतिभाशाली छात्र डॉ अभिषेक कुमार गुप्ता को ब्रिटिश अकादमी ऑफ मेडिकल साइंस स्कॉटलैंड के द्वारा अवार्ड से सम्मानित किया गया है।विश्व के विख्यात सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय विट्रेन में प्रकाश उत्सर्जक डायोड विषय पर वह अनुसंधान कार्य करेंगे। वह कम ऊर्जा उपयोग पर स्किन कैंसर तथा मुहासे की रोकथाम पर इलाज को लेकर शोध कार्य भी करेंगे।
कालपी कस्बे के मोहल्ला राजघाट निवासी अभिषेक पुत्र राजेंद्र गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा हाई स्कूल ताक ठक्कर बापा इंटर कॉलेज कालपी में हुई है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से उन्होंने एमटेक की डिग्री हासिल की है ।भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान (आईआईटी) मंडी हिमाचल प्रदेश में प्रोफेसर प्रदीप परमेश्वर के सुपरविजन में रसायन विज्ञान संबंधित सेंसर उत्प्रेरक प्रकाश उत्सर्जक विषयक में अभिषेक गुप्ता के द्वारा पीएचडी की उपाधि हासिल की गई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा जगत के लिए ट्रेन की तीन विख्यात संस्था द रॉयल्टी सोसाइटी एवं ब्रिटिश एकेडमी तथा ब्रिटिश अकादमी ऑफ मेडिकल साइंस के द्वारा डॉक्टर अभिषेक का शोध कार्यों के लिए चयन किया गया है ।संसार की नामी संस्थाओं की विट्रेन की इस यूनिवर्सिटी में मात्र 40 सीटें थी। विदित हो कि नोबेल पुरस्कार हासिल करने वाले छात्र इसी विद्यालय के अधिक होते हैं ।भारत के डॉ अभिषेक गुप्ता समेत 8 छात्रों का चयन यूनिवर्सिटी में हुआ है ।अपने चयन से गदगद डॉ अभिषेक गुप्ता ने कहां कि विट्रेन के विश्व विद्यालय में नई जिम्मेदारी का बखूबी निर्वाह करुंगा तथा अपने कालपी नगर तथा देश का नाम भी रोशन करूंगा।






Leave a comment