जालौन-उरई । गैंगस्टर के आरोपी के पांच साल फरार रहने पर चोकी पुलिस ने आरोपी के घर पहुंच कर कुर्की की कार्यवाही की हैं।
चोकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह यादव ने मंगलवार को मुहम्मद इशरार पुत्र बहीदुल हसन निवासी देवनगर चैराहे कस्बा जालौन के घर पहुंचकर कुर्की की कार्यवाही की हैं। इनके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की धारा 2ध्3 के तहत कार्यवाही की गयी तथा वह वर्ष 2012 से फरार चल रहा था। पुलिस को आरोपी के घर से मिले घर गृहस्थी के सामान को पड़ोसी की सुपुर्दगी में दे दिया है।






Leave a comment