कोंच-उरई । कैलिया थाने के ग्राम पचीपुरा में बीती शाम एक विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर झूल गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पचीपुरा खुर्द निवासी गौरीबाई (32) पत्नी नंदराम ने सोमवार की शाम घर के अंदर छत के हुक से रस्सी का फंदा बना कर गले में डाल कर फांसी लगा ली। मृतका की शादी दस बर्ष पहले हुई थी, उसके दो बच्चे भी हैं। पुलिस ने मृतका के मायके गांव सानी में भी सूचना दे दी है। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है।

Leave a comment