कोंच-उरई । मंगलवार को कोहरे के कारण वाहनों को काफी दिक्कत रही जिसके कारण कई घटनायें भी हुईं हैं। कोंच में दोपहर के वक्त अंडा गांव से अपनी बहन को लेकर बाइक से आ रहे बहन भाई औद्योगिक आस्थान के पास दुघटना में घायल हो गये। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से भाई को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी अनुज झा पुत्र उमाशंकर आज दोपहर ग्राम अंडा से अपनी बहन नेहा को बाइक से लेकर कोंच आ रहा था। जब उनकी बाइक कोंच स्थित इंडस्ट्रियल एस्टेट के समीप पहुंची तो सामने से आ रही महिन्द्रा जीप ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी जिससे भाई बहन उछल कर नीचे आ गिरे। अनुज के पैर में बड़ा फ्रैक्चर आया है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से अनुज को झांसी रेफर किया गया है।

Leave a comment