रामपुरा (उरई )। रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी किसान की खेत में रखवाली करते समय सर्दी लगाने से मौत हो गयी। घटना की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जगम्मनपुर निवासी चुन्नी पुत्र रामभरोसे राठौर 65 वर्ष आज रात खेतों पर गायों की रखवाली करते वक्त सर्दी लगने से हालत गंभीर हो गई जगम्मनपुर में प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रिफर कर दिया गया। कानपुर से उपचार करा कर लोटते समय रास्ते में दिलका दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।






Leave a comment