
कदौरा(उरई )। कदौरा नगर में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में आज नगर पंचायत सभासद द्वारा सिक्का उछाल शुभारम्भ किया गया जिसमे पहले दिन लखनऊ ने उरई को 4 विकेट से हराकर मात दी वही मेलग्राम में खेल का हजारो दर्शको द्वारा लुफ्त उठाया गया ।
कदौरा नगर में इस वर्ष बावनी क्रिकेट टूर्नामेंट में अंतराष्ट्रीय 20-20 मैच का शुभारम्भ आज से मेलग्राउंड मिनी स्टेडियम में किया गया मैच के पहले दिन मुकाबला उरई व् लखनऊ के बीच तय हुआ जिसमे मौके पर नगर पंचायत सभासदों समेत पहुंचे चेयरमैन जनीर आलम द्वारा दोनों टीमो के बीच टॉस कर मैच का शुभारम्भ किया गया वही मैच में बताया गया कि उक्त 20-20 मैच में सम्मलित 8 टीमो में लखनऊ रेलवे,उरई डी सी ए,राठ,गोरखपुर,झांसी,ग्वालियरसहित अन्य टीमो के बीच मुकाबला होगा आज पहले दिन उरई ने टॉस जीतकर लखनऊ को 123 रनों का लक्ष्य देकर 17 ओवर में आल आउट हो गयी वही जवाबी तौर पर लखनऊ से 15 ओवर में 126 रन बनाकर जीत हासिल की मैच कप्तान अनुराग मिश्रा व् अजहर उद्दीन सहित कार्यक्रम में कमेंटेटर मतीन सिद्दकी,सुल्तान सहित खेल में जमीर आलम परवेज आलम,हाजी अनीश खान,अनीश अहमद चाचा,द्वारा खिलाडीयो को मैन आफ दा मैच देकर प्रोत्साहित किया वही टीम सहयोगी राजू शुक्ला,सुरेन्द्र सिसौदिया,शकील सारंग,खुशनसीब खान,नफीश खान,मो अहमद,मिर्जा फरहान,मुसररत,जियायुद्दीन, विवेक,विकी,जीतू,पंकज आदि सभी लोग सहयोग में मौजूद रहे।






Leave a comment