उरई। कदौरा क्षेत्र के बबीना स्थित श्री वीर सिंह इंटर कालेज का स्वर्ण जयंती समारोह पूरे धूमधाम से मनाया गया। ध्यान रहे कि महर्षि बाल्मीकि शिक्षा प्रसार समिति ने क्षेत्र के अत्यंत लोकप्रिय अजातशत्रु विधायक वीर सिंह सेंगर की स्मृति में 1968 मेें यह इंटर कालेज स्थापित किया गया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने फीता काटकर क्षेत्र के गौरव वीर सिंह इंटर कालेज के स्वर्ण जयंती समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधे भी रोपे। उन्हें विद्यालय के छात्रों द्वारा लगाई गयी विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय के छात्रों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मुक्त कंठ से सराहते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। विज्ञान प्रदर्शनी के संयोजक बृजेश कुमार द्विवेदी ने उन्हें विभिन्न माडलों की जानकारी दी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों से जिला विद्यालय निरीक्षक काफी प्रभावित नजर आये।
इस मौके पर जीआईसी मरगायां के प्रधानाचार्य कौशल किशोर गुर्जर, उरई के प्रधानाचार्य मुन्नीलाल वर्मा, वीर सिंह इंटर कालेज के वर्तमान प्रधानाचार्य वीरपाल सिंह चैहार, पूर्व प्राचार्य हरनारायण पाल, भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा के रामनाथ जाटव, वीर सिंह इंटर कालेज के प्रबंधक योगेंद्र सिंह, पूर्व शिक्षक कालीचरण पाठक, मंशाराम राठौर, मुन्ना कुमार त्रिवेदी, राजकुमार पाल, कार्यक्रम संयोजक श्रीमती गायत्री आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। संचालन अमित तिवारी ने किया।






Leave a comment