जालौन-उरई। नगर तथा क्षेत्र में जमकर जुआ और सटटा का कारोबार फल-फूल रहा है। जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है।
नगर में सटटा का कारोबार इस समय चरमसीमा पर है। जिसके चंगुल में गरीब परिवार बर्बाद हो रहे हैं। प्रतिदिन लाखों का सटटा खेला जा रहा है। जबकि पुलिस छोटे-मोटे सटोरियों को पकड़कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर रही है। उधर ग्रामीण क्षेत्रों में जुए के बड़े-बड़े फड़ सज रहे हैं जो परिवारों की बर्बादी और चोरी लूट जैसी वारदातों के लिए उत्पे्ररक भूमिका अदा कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन जानकारी होते हुए भी कुंभकर्णी नींद सो रहा है। जिसे लेकर लोगों में जबर्दस्त रोष छाया हुआ है।

Leave a comment