उरई। गांधी महाविद्यालय उरई में राष्ट्रीय सेवायोजना के एक दिवसीय शिविर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस मनाया गया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता एवं स्वच्छता अभियान तथा स्वामी विवेकानंद पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता अवध बब्बा ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व से परिचित कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष नगर बहुगुणा ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की महत्व भूमिका है उन्हें इसके लिए उन्हें पूरे मनोयोग से लगना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षत प्राचार्य डा. अलका नायक ने स्वामी विवेकानंद की राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा दायक बोध कथाओं को सुनाते हुए छात्र-छात्राओं को राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित किया। बुंदेलखंड विकास एवं सेवा संस्थान उरई के प्रबंधक पराग शर्मा ने कहा कि हम सभी युवाओं को जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए तब तक बिना रूके थके कार्य करते रहना चाहिए यहीं स्वामीजी के प्रति सच्ची निष्ठा होगी। डा. रिचा सिंह राठौर ने कहा कि नारी शक्ति आज की दुनिया में किसी से कम नही है राष्ट्र निर्माण में नारी शक्ति की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। कार्यक्रम के दौरान एक दिवसीय सामान्य शिविर में छात्र-छात्राओं ने आयोजित कार्यक्रमों में बढ़चढकर हिस्स लिया। जिसमें निबंध प्रतियोगिता में छात्रा पिंकी गोयल प्रथम, सोनम वर्मा व असगर खान को द्वितीय स्थान तथा राखी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवायोजना के कार्यक्रम अधिकारी डा. रविन्द्र कुमार त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रबंधक डा. अजय सक्सेना, डा. राकेश नारायण द्विवेदी, डा. शिव सम्पत द्विवेदी, डा. गोविंद सुमन, डा. केके गुप्ता, गरिमा पाठक, विश्वप्रभा त्रिपाठी, मानवेन्द्र निरंजन, सचेन्द्र, अभिलाष तिवारी, बीरू गहोई, धर्मेन्द्र पाल आदि लोग उपस्थित रहे।







Leave a comment