
उरई। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में एण्टी भूमाफिया समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में विभागवार समीक्षा की गई जिसमे पाया गया कि विभागों द्वारा अभी तक पूर्ण रूप से फीडिंग का कार्य नहीं कराया गया है जिस कारण अवैध कब्जों की शिकायतों का सम्पूर्ण विवरण पोर्टल पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है। इस सम्बन्ध में सभी विभागो को निर्देश दिये गये कि वह समस्त शिकायतों का पोर्टल पर अपलोड करायें और जो शिकायतें निस्तारित होती जा रही है उन्हें भी पोर्टल पर निस्तारित उठायें।
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी गैर सरकारी भूमि पर अवैध कब्जेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायें और नियमानुसार कार्यवाही करते हुए अवैध कब्जों को हटवायें। माधौगढ़ क्षेत्र से ओवर लोड ट्रकों के गुजरने एवं अवैध खनन की शिकायतें प्राप्त हो रही है। जिसे उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ रात्रि में आकस्मिक चेकिंग कर अवैध खनन को रोकें। जनपद में विभिन्न विभागों की कुल 1662 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमे से 1168 का निस्तारण किया जा चुका है। शेष 494 लम्बित है। जिलाधिकारी ने कहा कि न्यायालय में जो बाद चल रहें है उनको छोड़कर शेष सभी शिकायतों का निस्तारण शीघ्रता से किया जाये। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट एनपी पाण्डेय, उपजिलाधिकारी कोंच, माधौगढ़ कालपी तथा क्षेत्राधिकारी सहित तहसीलदार एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।







Leave a comment