कदौरा(उरई )। विद्यालय में घुसकर रंगदारी वसूलने वाले दबंग ने अध्यापन कार्य में लगे शिक्षकों को गालीगलौज कर अभिलेख फाड़ डाले तथा जान से मारने की धमकी दी।

कदौरा थाना क्षेत्र के रामदास का डेरा प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अवधेश कुमार पांडेय व रानी सुनीता के द्वारा दिए गए प्रार्थन पत्र में अवगत कराया कि आज जब वह विद्यालय में बच्चों को पढ़ा रहे थे इसी दौरान गांव का ही अरूण कुमार पुत्र स्वामीदीन विद्यालय में आया और हम लोगों को मां बहिन की गालिया देने लगा। विद्यालय में दंडा पटकते हुए जान से मारने की धमकी दी। अरूण ने विद्यालय की प्रवेश पंजिका, छात्र उपस्थिति एवं अध्यापक उपस्थिति पंजिका सहित महत्वपूर्ण कागजात फाड़ डाले, उसने धमकी दी कि मिडडेमील योजना के अंतर्गत आने वाल धनराशि में से पांच हजार रुपये प्रति माह रंगदारी अगर उसे नही दी तो वह विद्यालय में नही रहने देगा। पुलिस ने कार्यवाही का आश्वासन दिया।

 

Leave a comment