कुठौंद-उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम नीमगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई।

बताया जाता है कि नीमगांव निवासी कमलेश पुत्र रामसेवक पचास वर्ष आज अपने घर में मृतावस्था में पाया गया। जिसकी सूचना तत्काल कुठौंद पुलिस को दी गई। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार हमराह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। जहां लोगों ने बताया कि इसी तरह इनकी पत्नी और पुत्र की भी मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Leave a comment