उरई। जिला क्रिकेट एसोसिएशन में सभी वर्गों के खिलाड़ियों का पंजीकरण शुरू हो गया है। एसोसिएशन के सचिव डा. देवेंद्र कुमार ने बताया कि 17 जनवरी से 25 जनवरी तक अलग-अलग आयु वर्ग के पंजीकरण होगें।
उन्होंने बताया कि आयु के आधार पर चार वर्ग 14, 16, 19 व 23 वर्ष के तय किये गये हैं। खिलाड़ी एक आयु वर्ग के लिए एक ही फार्म भरें। यदि कोई अभ्यर्थी एक से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहता है तो पृथक से पंजीकरण फार्म भरकर जमा करना होगा।
पंजीकरण के लिए डीवी कालेज तय किया गया है। इसके साथ ही डा. देवेंद्र कुमार के मोबाइल नंबर 9651224748 और बसीम खान के मोबाइल नंबर 9450293107 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a comment