उरई। इंदिरा स्टेडियम में खेले जा रहे बुंदेलखंड स्तरीय बेडमिंटन टूर्नामेंट में 45 मैच खेले गये। औरैया, झांसी, ललितपुर, बांदा और हमीरपुर के खिलाड़ी जोर आजमाइश करते हुए आगे के चक्र में प्रवेश करते गये।
झांसी की अनुष्का यादव जो राज्य स्तर पर खेल चुकी हैं। अपने मिक्स डबल पार्टनर करन श्रीवास्तव के साथ फाइनल में पहुंच गईं। उनका मुकाबला दिव्या यादव झांसी और उनके पार्टनर से होगा। सिंगिल महिला फाइनल दिव्या यादव और अनुष्का यादव के बीच खेला जायेगा। उधर जूनियर बालिका सिंगल के फाइनल में बांदा की अंतरा गुप्ता ने उरई की अध्या अमित शर्मा को हराया। जूनियर बालिका डबल में बांदा की अंतरा गुप्ता और अनुपमा गुप्ता की जोड़ी ने फाइनल में आध्या अमित शर्मा और विद्या अमित शर्मा की जोड़ी को हराया।
सीनियर डबल्स वेटनर्स में पंकज मलहोत्रा झांसी और जितेंद्र चैरसिया झांसी ने औरैया के शानदार खिलाड़ी नीरज चैधरी और उनके पार्टनर को शिकस्त दी। उरई के नाम केवल एक खिताब रहा जो औरैया के नीरज चैधरी को हराकर फाइनल में अमित शर्मा ने जीता। जिला बेडमिंटन क्लब की पूरी कार्यकारिणी बेहद सदे हुए अंदाज में आयोजन की सफलता में लगी रही। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी कृष्ण मोहन और सरंक्षक मंडल के सदस्य संजय सिंह, राजाराम सिंह गुर्जर गुडडू जी व सुग्रीव पांडेय के निर्देशन में अध्यक्ष अमित शर्मा और महासचिव जितेंद्र त्रिपाठी जीतू, उपाध्यक्ष प्रभात, कोषाध्यक्ष सुनील राजपूत, संयुक्त सचिव देवेंद्र निरंजन, विधि सलाहकार राजेश शर्मा, अनिल दिवाकर, अनिल निरंजन, अवधेश कनकने, अजीत झा, ऋषि गर्ग, पलक नायक, डा. मनोज दीवोलिया, मनुज गुप्ता की उपस्थिति और सहयोग बना रहा।







Leave a comment