कोंच(उरई )। मंगलवार को उस समय भारी जाम लग गया जब एक आपे चला रहे नाबालिग लड़के ने जबरदस्ती करके रेलवे क्रॉसिंग के पास लगे रेलवे के फाटक को तोड़कर भागने लगा तो मौके पर रेलवे के कर्मचारियों ने दौड़ कर उसे पकड़ लिया दोपहर के समय घटी इस घटना से मुख्य मार्ग पर बढ़े छोटे वाहनों की लंबी लम्बी कतारे लग गयी जिस कारण से एक घण्टा लम्बा जाम लगा रहा जाम से राहगीरों के अलावा वाहन चालकों को अच्छी खासी मुसीबत का सामना करना पड़ा बढ़ी मसक्कत के बाद रेलवे अधिकारियों और सागर चैकी के प्रभारी राजीव त्रिपाठी और सिपाही देशवीर सिंह गौरव सिंह आदि के अथक सहयोग से टूटे पढ़े फाटक को जल्द ठीक कराकर बाधित जाम को खुलवाया जा सका वही इस सम्बंध में कोच रेलवे स्टेशन के प्रभारी अधीक्षक आर के श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर दो बजे जब कोंच एट शटल ट्रैन एट की तरफ जा रही थी उसी समय फाटक को बंद किया गया इसके बाद एक आपे जिसका नम्बर यू पी 92 टी 7210 है जिसको दीपू जाटव पुत्र भगवानदास निवासी गाँधी नगर चला रहा था तेज रफ्तार से टक्कर मार कर इलेक्ट्रिक फाटक को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है जिस कारण से यातायात बाधित रहा टक्कर मारने बाली आपे को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर उस पर सीज करने की कार्यवाही की है।

 

Leave a comment