कोंच(जालौन)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश चौपड़ा ने एसडीएम सुरेश सोनी को शिकायती पत्र देते हुए बताया है कि कोंच कैलिया मार्ग पर देवगांव रोड जो प्रधानमंत्री ग्राम योजना के तहत रोड पर निर्माण कार्य किया जा रहा है जो रोड बनकर तैयार हो रहा है उसको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि आंगणक में दर्शाए गए मानक की इस कार्य मे घोर अनदेखी की जा रही है अभी अभी इस रोड पर निर्माण हुआ है लेकिन रोड की गिट्टी जमीन छोड़ने लगी है उन्होंने कोंच देवगांव मार्ग की गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए विभाग से कार्यवाही की मांग की बता दें कि यह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनने बाली सड़क की गारंटी पूरे पांच वर्ष की है और अभी इस कोंच देवगांव के निर्माण में कुछ ही महीने हुए है और बनी रोड में गिट्टी उखड़ कर बाहर आने लगी है जिस कारण से यह प्रतीत होता है कि इस निर्माण कार्य मे लगाई गई सामग्री इतनी घटिया और निम्न कोटि की है जिसमे मानकों की धज्जियां उड़ाई गयी है।

Leave a comment