उरई। उत्तर प्रदेश पंचायती राम ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा जनपद जालौन की ओर से एक दिवसीय धरना प्रदर्शन 18 जनवरी को कलेक्टेªट प्रांगण में प्रदेशीय आवाहन पर किया जाएगा।

संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि न्याय उचित नौ सूूत्रीय मांगपत्र पर उत्तर प्रदेश सरकार की सकारात्मक सोच सही नही है सरकार हमारी परीक्षा ले रही है। हरीशंकर ने कहा कि पंचायत विभाग के सफाई कर्मचारियों को राजस्व ग्रामों या प्राथमिक विद्यालय में एक जगह कार्य लिया जाए। गनपत सिंह ने कहा कि पंचायत विभाग के महिला सफाई कर्मचारियों को ठेली खीचने के कार्य से मुक्त किया जाएग। दिलीप ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को अपने लड़के एवं लड़कियों तथा मकान बनाने हेतु लौन दिलाने की अपील की। अंत में संगठनल के जिलामंत्री आशीष झा ने समस्त सफाई कर्मचारियों से अपील की कि 18 जनवरी को सुबह 9 बजे कलेक्टेªट परिसर में एकजुट होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जालौन को सौपा जाएगा।

 

Leave a comment