कदौरा(उरई )। कदौरा क्षेत्र में अलसुबह हाइवे बबीना पर इण्डिका कार अनियंत्रित हाकरे खाई में जा गिरी। सूचना पर तत्काल 100 पुलिस द्वारा घायलों को 108 एम्बुलेंश से अस्पताल पहुंचाया गया बताया गया कि वाहन का पहिया पंचर होने से हादसा हुआ।

ज्ञातव्य हो कि सुबह सुबह कदौरा क्षेत्र हाइवे ग्राम बबीना के समीप कठपुरवा मोड़ पर एक इण्डिका कार यूपी 92 पी 4241 अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। घायलों में सर्वेश दुहौलिया पुत्र अखलेश, सन्तोष दुबे पुत्र मुरलीधर, ब्रजेश पुत्र लक्ष्मीनारायण, राकेश शुक्ल पुत्र कौशल किशोर निवासीगण बावई एवं जयपाल पुत्र रामशंकर रिनियां घायल हो गए। घटना के संबंध में बताया गया कि उक्त लोग ग्राम बावई से चित्रकूट दर्शन के लिए जा रहे थे तभी ग्राम बबीना के समीप हाइवे पर उक्त कार का पहिया पंचर होने से अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी सूचना पर तत्काल 100 पुलिस 1586 में दीवान प्रदीप त्रिपाठी, का. सर्वेश कुमार, चालक अजय कुमार द्वारा बड़ी मशक्कत से उक्त घायलांे को खाई से निकलवा कर कदौरा स्वास्थ्य केंद्र 108 एम्बुलेन्स की मदद से भिजवाया गया। वही मौके पर पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष ब्रजनेश यादव द्वारा घटना की जांच पड़ताल कर घायलों का हाल देखा। उधर कुरारा क्षेत्र से जोल्हुपुर की ओर जा रही मारुति कार कदौरा क्षेत्र के ग्राम बागी के समीप हाइवे के समीप खन्दक में जा गिरी जिसमंे सवार आधा दर्जन लोगों में कुछ चुटहिल हो गए जो कुरारा क्षेत्र के निवासी थे। उक्त वाहन क्षतिग्रस्त हो गया जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही घायल स्वयं कुरारा क्षेत्र ले जाये गए वही जिसमे चालक विवेक सिंह पुत्र रामावतार कुरारा एवं गाड़ी नम्बर यूपी 78 ई जेड 1387 है।

 

Leave a comment