भतीजे ने दो बीघा जमीन पर सालों से जमाये है अवैध कब्जा
विरोध करने पर देता है जान से मारने की धमकी
उरई । पुलिस लाइन में जिस समय महिला की हत्या का खुलासा कर बाहर निकल रहे पुलिस अधीक्षक एपी सिंह के पास ग्राम शेखपुर गुढ़ा निवासी पूर्व दस्यु सुंदरी व सांसद फूलन देवी की मां मुला देवी ने उन्हें प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि उसके नाम खेतिहर जमीन पर उसका भतीजा कई वर्षों से दो बीघा जमीन पर कब्जा किये हुये हैं। जब मैं इसका विरोध करती हूं तो वह जान से मारने की धमकी देता है।
पुलिस अधीक्षक को संबोधित दिये गये प्रार्थना पत्र में मुला देवी ने बताया कि वह पूर्व दस्यु सुंदरी एवं सांसद फूलन देवी की मांग है। मेरा पुत्र शिवनारायण जो मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एसआई के पद पर कार्यरत है। मेरे पुत्र की मंगरौल दिबारा में लगभग 6 बीघा खेतिहर जमीन है और उसका पुत्र सरकारी अभिलेखों में उक्त जमीन पर काबिज व मालिक है। जिसको मैं प्रतिवर्ष पूरी फसल बोती हूं। लेकिन मेरे रिश्ते में लगने वाला भतीजा मइयादीन प्रति वर्ष जबरन दो बीघा की फसल काट लेता है। जब मैं उससे ऐसा करने से मना करती हूं तो वह जान से मारने की धमकी देता है। मुला देवी ने एसपी को यह भी बताया कि वह अपराधी किस्म का व्यक्ति है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष मैंने पूरी जमीन को बाबू निषाद को बंटाई पर दे दी थी जिस पर चना व लाही बोयी गयी है। मुला देवी ने जबरन फसल काटने से मइयादीन को रोकने के साथ ही उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगायी है।







Leave a comment