
रामपुरा(उरई)। नगर पंचायत रामपुरा अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह के द्वारा सफाई कर्मचारियों को सफाई संबंधी उपकरण का वितरण किया। जिसमें वर्दी, टोलोसेन्ट जैकिट, दस्ताने व माक्स आदि उपकरणों का वितरण किए।
उन्होंने सभी सफाई कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि सफाई कर्मी यूनिफार्म में ही नजर आये और नगर में सफाई के प्रति लापरवाही न बरते। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों को उपकरण वितरण में सभासद शानू खान, कुलदीप गुर्जर, गुड्डु खान व समाजसेवी इरफान नेता, इमरान, संतोष, राहुल, जितेंद्र ऑपरेटर, रविशंकर, नरेंद्र आदि लोगांे की मौजूदगी में सफाई कर्मी वीरसिंह, सुरेश, घसीटे धनीराम, देवेंद्र, संतोष, रामरतन, रज्जू, रामप्रकाश, राधेश्याम, दीपक आदि लोगो को सफाई सम्बन्धी किट का वितरण किया गया।







Leave a comment