उरई। मंगलवार को कालपी में संपूर्ण समाधान दिवस जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने मोबाइल से फरियादियों से संपर्क कर शिकायती प्रार्थनापत्रों के निस्तारण की हकीकत परखी। उनके इस कदम से कागजी निस्तारण में महारथ हासिल अधिकारियों की घिग्घी बंध गई। खास बात यह रही कि क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
इस दौरान 132 प्रार्थना पत्र दिये गये। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाये। इसमें किसी भी प्रकार की हीलाहवाली बर्दास्त नही की जायेगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अल्पना बरतरिया, उप जिलाधिकारी सतीश चंद्र, पुलिस उपाधीक्षक सुबोध गौतम, विद्युत विभाग के अधिशाषी अधिकारी तरण वीर सिंह, उपखंड अधिकारी अजय कुुमार, नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment