उरई। इलाहाबाद बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में स्वच्छता पखवारे का शुभारंभ मंगलवार को अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक पुलक कुमार राय ने किया।
इस मौके पर श्री राय ने संस्थान में उपस्थित स्टाफ सदस्यों और 42 प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता के लिए सजग रहने की शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक व्यक्ति अपने परिवेश को स्वच्छ करके राष्ट्र निर्माण में सहयोग कर सकता है। आरसेटी संकाय सदस्य रोहित त्रिपाठी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रेरित करते हुए प्रत्येक व्यक्ति हर वर्ष 100 घंटे और हर सप्ताह 2 घंटे अपने परिवेश व घर को स्वच्छ रखने के लिए श्रमदान करे तो सारे समाज में उज्जवल वातावरण का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने आरसेटी परिसर की अपने हाथों से सफाई भी की। अर्चित पांडेय, किशन गुप्ता, यश पाल, रामअवतार, छोटू, अमित, सतीष पांडेय, पूजा सिंह, शीतला देवी, संतोष कुमार, संजय, सुमन शर्मा, प्रहलाद, मणीलाल, शैलेंद्र कुमार, मो. शहीद, रईस खान, मो. रफी, रविकांत, रेखा आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment