उरई। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जालौन के तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें राजस्व विभाग की सर्वाधिक 10 शिकायतें आईं। मुख्य विकास अधिकारी ने इस अवसर पर मातहतों को जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो किसान नहर कटिंग करते हैं उन पर खासतौर से ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि इससे पानी की भारी बर्बादी होती है।
मुख्य विकास अधिकारी ने अन्ना जानवरों की समस्या पर नियंत्रण के लिए हर ग्राम पंचायत में 20 लोगों की कमेटी गठित करने को कहा। जो ग्राम पंचायत की जमीन पर बाड़ बंदी कर अन्ना जानवरों को घेरने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने कहा कि जन सहभागिता से ही अन्ना जानवरों की समस्या का समाधान संभव है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी भैरपाल सिंह, तहसीलदार जितेंद्र पाल, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, मंडी सचिव सर्वेश शुक्ला, विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी नवीन कुमार, जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा, कुठौंद के थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार आदि मौजूद रहे।







Leave a comment