उरई। जालौन पुलिस ने बिरियाखेड़ा हनुमान मंदिर के पास जुआ खेलते हुए चार लोगों को दबोच लिया। जिनसे जामा तलाशी में 21 सौ रुपये बरामद किये गये।
प्रभारी निरीक्षक विनोद मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिरियाखेड़ा हनुमान मंदिर के पास कुछ लोगों द्वारा जुआ खेला जा रहा है। उन्होंने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपियों को घेर लिया। पकड़े गये आरोपियों में राजेंद्र निवासी दलालनपुरा, रहीश निवासी पुरानी हाट और सईद निवासी ओझा व सत्यभान निवासी ओझा शामिल हैं।







Leave a comment