उरई। राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष नसीम खान और महामंत्री महाराज सिंह पाल ने बताया कि प्रदेशीय नेतृत्व के निर्देश के मुताबिक 18 जनवरी को सुबह 11 बजे से महासंघ कार्यालय से जिलाधिकारी कार्यालय तक सभी राजकीय वाहन चालक शांति मार्च निकालेगें। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा जायेगा। उन्होंने वाहन चालक साथियों से अधिक से अधिक संख्या में मार्च में शामिल होने की अपील की।







Leave a comment