*

कोंच-उरई । जिले के अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बुधवार को नदीगांव थाने में अधीनस्थों की क्लास लगाई और अपराधों पर रोकथाम के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने सर्किल में सबसे खराब प्रदर्शन करने बाले थानों कोंच व एट को कड़ी चेतावनी दी कि लंबित विवेचनाओं का शीघ्र निपटारा कर उन्हें सामान्य लेबिल तक लायें वरना कार्यवाही के लिये तैयार रहें।

बुधवार को एएसपी सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने नदीगांव थाने कोंच में सर्किल के सभी चारों थानों कोतवाली कोंच, थाना कैलिया, थाना नदीगांव और थाना एट के थानेदारों और थाना प्रभारियों की कक्षा लगाई और उन्हें क्राइम कंट्रोल की घुट्टी पिलाते हुये विंदुवार अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस का सबसे पहला काम है अनुशासित ढंग से रह कर अपना काम करना और अच्छे परिणाम हासिल करना। उन्होंने कहा कि अपने दिये गये काम के प्रति पूरी तरह से सचेष्टï रहें, ऐसा करके तथा अपराधियों पर पैनी नजर रख कर वे अपराधों पर कारगर ढंग से नियंत्रण रख सकते हैं। उन्होंने बीट, गश्त और पिकेट के महत्व बताते हुये गश्त और पिकेट पर भी ध्यान देने की जरूरत बताई। कोर्ट के आदेश हैं कि बिना परमीशन के जिस भी धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर लगे हों उन्हें तुरंत हटवाना सुनिश्चित करें। थानों की सीमा पर जो बोर्ड लगे हैं वे ठीक नहीं हैं उन्हें सही कराया जाये। इस दौरान सीओ कोंच रुक्मिणी वर्मा, कोतवाल संतोषकुमार सिंह, एसओ नदीगांव रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, दरोगा घनश्याम सिंह, लालबहादुर, एसओ कैलिया प्रभुनाथ, एट एसओ चंद्रशेखर दुवे आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment