
कोंच-उरई । राज्य स्तरीय मिसेज यूपी 2017 ब्यूटी कांटेस्ट में उपविजेता का खिताब हासिल करने वाली कोंच की श्रीमती शिवम पांडे ने बुधवार को अशोक शुक्ला महिला महाविद्यालय में अपनी उपलब्धियों को समस्त छात्राओं के साथ साझा किया। उन्होंने छात्राओं तथा महाविद्यालय के अध्यापकों आदि के साथ एक गोष्ठी के माध्यम से अपने उपविजेता बनने के गुर तथा यहां तक के सफर में आयी मुश्किलों और सफलताओं को बांटा और यह बताया कि यदि किसी भी कार्य को करने की ललक आप में हैं तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है। कोंच जैसे छोटे से कस्बे से निकल कर इतना बड़ा खिताब हासिल करना वास्तव में एक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व को प्रदर्शित करता है। इस दौरान महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. नीता रेजा, प्रबंधक विपिन शुक्ला विक्कू, कॉर्डिनेटर अभिषेक रिछारिया पुन्नी, प्राध्यापक मनीषा चंदेरिया, शबाना बानो, शाल्वी राठौर, निधि मिश्रा, प्रिया दीक्षित, महिमा द्विवेदी, गौरव अग्रवाल, नौशाद अहमद, गौरव श्रीवास्तव, मनीष द्विवेदी, मृदुल दांतरे, अजय पाठक, आशीष राठौर, महेन्द्र, अनिल मिश्रा, उदयकांत वाजपेयी, नारायण सिंह, गीता आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment