कालपी(उरई )। मंगलवार को हाईवे रोड से निकलते वक्त ओवरलोड ट्रकों को देखकर डीएम डा.मन्नान अख्तर एवं एसपी अमरेन्द्र प्रसाद सिंह का पारा चढ़ गया। आनन-फानन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गणों धनवीर सिंह तथा सर्वेश कुमार सिंह के द्वारा कालपी कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह तथा आटा थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह के साथ कालपी हाईवे में चेकिंग अभियान चलाकर ओवरलोड 12 ट्रकों को पकड़ कर कालपी कोतवाली में खड़े कर सीज कर दिया गया। आटा थानाध्यक्ष के मुताबिक एक ओवरलोड ट्रक आटा कस्बे के समीप पकड़ कर सीज करने की कार्रवाई की गई है। विदित हो कि जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर तथा पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह उरई से कालपी मैं संपूर्ण समाधान दिवस में हिस्सा लेने आ रहे थे। रास्ते में ओवरलोड ट्रकों को देख लिया गया। डी.एम. तथा एसपी ने परिवहन तथा पुलिस विभाग के जिम्मेदारों को ओवरलोड के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। फलस्वरुप कार्रवाई के दौरान 13 ओवर लोड ट्रक शिकंजे में फंस गए ।







Leave a comment