उरई। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम पिछली बैठक बिन्दुओं पर बिन्दुवार चर्चा की गई और अनुपालन आख्या की जानकारी किसानों को दी गई इसके बाद इनकी समस्याओं को सुना गया और उनके निस्तारण की विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये। बैठक में कृषकों द्वारा उर्द की सरकारी खरीफ न किये जाने की शिकायत की गई और कहा गया कि सम्बन्धित विभाग तमाम कमियां बताकर उर्द क्रय नहीं कर रहा है। इसको उर्द को किसानों से क्रय किया जाये। बैठक में गौशाला संचालन में किसानों का भरपूर सहयोग लेने हेतु एक प्रस्ताव रखा गया जिसमे जनपद के बड़े किसानो से गौशालाओं हेतु दो-दो ट्राली भूसा दान करने की बात कही गई जिससे गौशालाओं में रह रही गायों की भोजन व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। क्योंकि शासन स्तर से अभी इस सम्बन्ध में पर्याप्त दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुए है। गौशालाओं के संचालन में जन सहभागिता परम आवश्यक है इसके बिना गौशाला संचालन पूर्ण रूप से सफल नहीं है।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहाकि जनपद स्तर पर 10 नगर पालिका एवं पंचायतों द्वारा प्रत्येक न्याय पंचायत के दो ग्रामों में गौशाला संचालन का निर्माण कराया जायेगा। जिनमे किसान दो-दो ट्राली भूसा फसल पर दान दें। जिससे गायों के खाने की व्यवस्था की जा सके। शासन स्तर से बुन्देलखण्ड के प्रत्येक जनपद में दस हजार पशुओं की क्षमता वाली गौशालायें खोलने का प्रस्ताव चल रहा है। किन्तु इतने से भी कार्य पूर्ण नहीं होगा। जनपद में कई हजार गायें बछड़े अन्ना है इस हेतु स्वयं सेवी संस्थाओं गौ सेवकों एवं आम जन मानस के सहयोग के अपेक्षा से ही पूर्ण किया जा सकता है। स्प्रिंक्लिरसेट एवं सोलर पम्प क्रय एवं उन पर मिलने वाले अनुदान के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी किसानों को दी गई। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरंजन एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता उपस्थित रहें।

 

 

Leave a comment