कदौरा(उरई )। घर के बाहर खेल रही तीन साल की मासूम के साथ हैवानियत के प्रयास का मुकदमा कदौरा थाना पुलिस ने दर्ज किया है।
कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम नाका निवासी तीन वर्षीय मासूम घर के बाहर खेल रही थी तभी गांव का ही चांद बाबू पुत्र सत्तार बेर देने का लालच देकर उसे अपने बाड़े में ले गया और उसके साथ हैवानियत का प्रयास करने लगा। बच्ची की चीख पुकार सुनकर जब चाचा ने दीवार पर चढ़कर देखा तो बच्ची निर्वस्त्र थी। बच्ची के चाचा को देखकर आरोपी मौके से भाग गया। पुलिस ने धारा 376,511,7/8 पास्को एक्ट एवं अनुसूचित जाति, जनजाति नृशंसता निवारण अधिनियम के तहत मुकदाम दर्ज कर लिया है।







Leave a comment