सीनियर मास्टर्स खिताब उरई के अमित शर्मा

उरई। बुंदेलखंड स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर के मुख्य आतिथ्य में किया गया। जिसमें झांसी, हमीरपुर, बांदा, ललितपुर, औरैया, एटा की टीमों ने शिरकत की।

बुंदेलखंड स्तरीय बैडमिंटन में सिंगल पुरूष में झांसी के निशीथ, पुरूष डबल में करन श्रीवास्तव और योगेन्द्र झांसी की जोड़ी ने खिताब और पार्टनर की जोड़ी को हराकर कप जीता। सीनियर मास्टर्स का खिताब उरई के अमित शर्मा ने औरैया के नीरज चैधरी को हराकर प्राप्त किया। बालक वर्ग में सिंगल का खिताब बांदा के आलोक को प्राप्त हुआ जिसने अमन साहनी को हराया। सीनियर मास्टर्स डलब का कप झांसी के पंकज महरोत्रा और जितेन्द्र चैरसिया ने औरैया के नीरज चैधरी और अलोक पोरवाल को हराकर जीता। बालिका वर्ग में बांदा की अंतरा गुप्ता ने उरई की आद्या अमित शर्मा को हराया और बालिका डबल वर्ग में बांदा की अंतरा गुप्ता और अनुपमा गुप्ता ने आद्या अमित शर्मा, विद्या, अमित शर्मा की जोड़ी को पराजित किया। महिला वर्ग डबल में झांसी की दिव्या यादव और अनुष्का यादव ने उरई की सुनीता वर्मा और आद्या अमित शर्मा की जोड़ी को हराया। महिला सिंगल में स्टार खिलाड़ी दिव्या यादव ने अनुष्का यादव झांसी को हराया। उरई के बैडमिंटन इतिहास में खिलाड़ियों का मेला इंदिरा स्टेडियम में देखा गया। टूर्नामेंट की सफलता के लिए मुख्य संयोजक और जिला बैडमिंटन क्लब के संरक्षक कृष्ण मोहन जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ने सभी खिलाड़ियों और क्लब के पदाधिकारियों को तहेदिल से इस्तकबाल किया और अगली साल प्रदेश स्तरीय टूर्नामेंट करने की घोषणा की। इस मौके पर अध्यक्ष अमित शर्मा, महासचिव जितेन्द्र त्रिपाठी, पलक नायक, अनिल निरंजन, राजेश वर्मा, देवेन्द्र निरंजन, सुनील राजपूत, अजीत झा, पवन शिवहरे, अनिल दिवाकर, प्रभात तिवारी, डा. मनोज दीबौलिया, मनोज गुप्ता, गौरब अग्रवाल ऋषि गर्ग ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a comment