उरई। कालपी तहसील के मलथुआ गांव में उपजिलाधिकारी ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों पर जेसीबी चलवा दी जिससे हड़कंप मचा रहा।

मलथुआ में तालाब की जमीन पर अजय पाल सिंह ने दीवाल बना ली थी। कब्जा हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले ने उन्हें बेआबरू करते हुए जेसीबी से दीवाल गिरवाई तो अन्य अवैध कब्जे करने वाले भी सहम गये। प्राथमिक विद्यालय में बने अस्थाई मकानों को भी हटवाया गया। कई ग्रामीणों ने विद्यालय के कमरों ने भूसा भर दिया था। भूसा भी हटवाया गया। खलियान से उपले हटवाये गये। कुम्हारगढ़ा और चकरोड के किनारे भी कब्जे हटाने में कोई मुरव्वत नही बरती गई।

इस दौरान जालौन सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक संजय शर्मा, सिरसाकलार के थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन, लेखपाल रामकुमार प्रजापति, ग्राम प्रधान राजीव कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।

Leave a comment