कोंच-उरई । शासन के निर्देश पर एंटी भूमाफिया अभियान के तहत गुरुवार को प्रशासन ने विकास खंड नदीगांव के ग्राम कन्हरी में डीएम डॉ. मन्नान अख्तर तथा एसपी एपी सिंह ने पहुंच कर अपने सामने कमोवेश चार जगहों के अतिक्रमण मिसमार कराये। अधिकारिया ने लोगों को कड़ी हिदायत दी कि सरकारी भूमि, तालाब आदि पर कतई कब्जा न करें, ऐसा करने की स्थिति में संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जायेगी।

श्रावस्ती मॉडल की तर्ज पर प्रशासन गांवों में जाकर सरकारी जमीनों से अबैध कब्जे हटवाने के लिये वाकायदा अभियान चला रहा है जिसमें रोज ही दो चार गांवों का भ्रमण कर अधिकारी अपने सामने ही कब्जे हटवाने का काम कर रहे हैं। गुरुवार को विकास खंड नदीगांव के ग्राम कन्हरी में खुद डीएम डॉ. मन्नान अख्तर तथा एसपी अमरेन्द्रप्रसाद सिंह ने पहुंच कर चार जगहों के अतिक्रमण हटवाये। राजेश बरार का चबूतरा काटा गया, चकरोड पर रघुराजसिंह, बाबूसिंह व कौशलकिशोर कब्जा किये थे, अधिकारियों ने अपने सामने ही चकरोड खाली करवाया।। इस दौरान एसडीएम सुरेश सोनी, तहसीलदार भूपाल सिंह, एसओ नदीगांव रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, एसआई घनश्याम सिंह के अलावा राजस्व निरीक्षक व लेखपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a comment