जालौन-उरई । कन्हैयालाल अग्रवाल मैमोरियल बाल विद्या मन्दिर औरइया मार्ग प्रतापपुरा में आज तीन दिवसीय खेलकूंद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पहले दिन पहले दिन 26 प्रतियोगितायें आयोजित की गई तथा प्रथम द्वित्तीय तथा तृतीय विजेताओं को चुना गया।
विद्यालय में प्रधानाचार्य नंद कुमार राठौर ने तीन द्विवसीय प्रतियोगिता का उद्धाटन करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के आयोजन का मकसद बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद की प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। खेल से जहां शारीरिक विकास होता है वहीं मानसिक थकान दूर होती है। आज प्रतियोगिता के प्रथम दिन 100 मीटर 400 मीटर की बालक बालिका तथा जूनियर व सीनियर ऊंची कूद लम्बी कूंद भाला फैक खो खो समेत 26 प्रतियोगितायें आयोजित की गयी जिसमें बालक बालिकाओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के रेफरी राजेश चन्द्र चन्देल तथा पारस मिश्रा ऋग्वेद गुवरेले ने प्रतियोगिता के प्रथम द्वित्तीय तथा तृतीय प्रतिभागियों को चुना गया जिन्हें प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरूस्कार दिया जाएगा। इस मौके पर सभासद खुशबू अग्रवाल अंकित दुवे महेंद्र कपूर आशीष चतुर्वेदी हेमन्त लक्ष्मी गुप्ता सीता आदि उपस्थित थे।







Leave a comment