कालपी(उरई )। अखाद्य की मिलावट करना अब मिलावटखोर कारोबारियों को भारी पड़ने लगा है। राजकीय प्रयोगशाला में खाद्य सामग्रियों के नमूने के परीक्षण फेल होने पर विभाग ने सख्ती से लिया है और कालपी के ग्यारह व्यापारियों के ऊपर खाद्य सुरक्षा अनिनियम की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज करा दिया है। तहसील कालपी के खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा ने बतलाया कि आरोपियों में रामप्रकाश साहू सरसई, कल्लू दाल मिल इटौरा की अरहर की दाल, सुरेश प्रजापति जोल्हूपुर के दूध समेत 11 दुकानदारों के भरे गए खाद्य वस्तुओं के सैम्पुलों को समय-समय पर राजकीय प्रयोगशाला में परीक्षण के लिए भेजा गया था। सैम्पुल फेल होने पर दोषियों के खिलाफ न्यायालय अपर जिला मजिस्टेªट उरई के समक्ष अभियोग दर्ज करा दिए गए है।







Leave a comment