
कदौरा(उरई )। कदौरा क्षेत्र के ग्राम बबीना में निर्माण के लिए ठेकेदारांे ने माफियाओं की भूमिका अदा करते हुए प्रशाशन की बगैर अनुमति से किसान के खेत से रातांेरात मिट्टी खनन सैकड़ों ट्रैक्टर ट्राली से करवाया गया। वही ग्रामीणों द्वारा आपत्ति लगाकर पुलिस कप्तान को सूचना दी तो मौके पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा चार ट्रैक्टर ट्राली व् तीन चालकों को हिरासत में ले लिया और अलसुबह उन्हें बाइज्जत ले देकर बरी कर दिया वही। मिट्टी भरे ट्रैक्टरों पर पुलिस के अलावा खनिज अधिकारी द्वारा जांच कर कार्यवाही की गयी।
ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र के ग्राम बबीना हांसा में सड़क निर्माण कार्य हो रहा है जो कि बेहद घटिया किस्म का है उसमे न ही पानी और न ही कोई मानक है जिसकी ग्रामीण आपत्ति भी लगा चुके है। लिहाजा जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को लेकर उरई निवासी ठेकेदारो द्वारा बीती रात सड़क पर मिट्टी की आवश्यता होने पर थाना पुलिस व् मौके पर डायल 100-1586 को ले देकर खनन शुरू करवा दिया। देर रात अलीपुर मौजे में एक किसान के खेत से जेसीबी से मिट्टी खुदवाकर बबीना में सड़क किनारे आधा सैकड़ा ट्रैक्टरों से डलवाई गयी। उक्त खनन पर आपत्ति जताते हुए ग्राम प्रधान गौरव उपाध्याय द्वारा कप्तान को सूचना कर कार्यवाही की मांग की गयी। जिससे मौके पर पहुंची थाना पुलिस दरोगा जीतेन्द्र द्वारा मिट्टी भरे व् खाली चार ट्रैक्टर ट्राली व तीन चालकांे को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। वही अलसुबह सूचना पर पहुंचे खनिज अधिकारी राजेश सिंह द्वारा उक्त खनन की जांच पड़ताल कर कार्यवाही की गयी। वही पुलिस द्वारा उक्त चालकों को ले देकर छोड़ दिया गया।







Leave a comment