
उरई । स्वास्थ शिविरो के माध्यम से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों के नागिरको का स्वास्थ सेवाये प्रदान कराने का रैडक्रास सोसाइटी जनपद जालौन का यह एक सराहनीय कदम है।
उक्त बात जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कोंच तहसील के विकास खण्ड नदीगांव के जिला परिषद इण्टर कालैज में आयोजित भारतीय रेडक्रास स्वास्थ शिविर एवं लोक कल्याण मेला एवं जनस्वास्थ शिविर में वहां उपस्थित अपार जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होने कहा कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रो में ऐसे स्वास्थ शिविरो के माध्यम से एक स्थान पर विभिन्न बीमारियों का इलाज सम्भव हो जाता है इसके साथ ही नागरिको को अपने क्षेत्र मे ही अपनी बीमारी की जांच करा कर दवा मिल जाती है। रेडक्रास सोसाइटी के इस कदम का स्वागत है और आसा है कि ऐसे स्वास्थ शिविरो का आयोजन अति पिछडेे़ क्षेत्रो मे किया जाये। जिससे आम नागरिको के स्वास्थ परिक्षण होता रहे। जिलाधिकारी द्वारा एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक द्वारा लगाये गये विभिन्न काउण्टरो का अवलोकन किया तथा लोक कल्याण समिति द्वारा गरीबों को 50 कम्बल का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएचसी में महिला चिकित्सक की तैनाती तथा स्कूलो की स्थिति को सुधारने की मांग उठाई। कार्यक्रम को माननीय विधायक मूलचन्द्र निरंजन, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र निरजंन, रेड़क्रास सोसाइटी कें अवैतनिक सचिव युद्धवीर सिंह कन्थरिया, लक्ष्मण दास वबानी, एवं कार्यक्रम के सयोजक अभिमन्यु सिहं डिम्पल द्वारा सम्बोधित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा़. अल्पना बरतारिया, जिलाविधालय निरीक्षक भगवत पटेल, जिला वेशिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार शाही, डा. सुग्रीव बाबू, सचिव रेड़क्रास सोसायटी सहित अन्य अधिकारी एवं रेड़क्रास सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।







Leave a comment