उरई। शराब पीकर तांडव करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गुरुवार को सिरसाकलार थाने के खड़गुई मुस्तिकल गांव में शराब के नशे में दबंगों ने एक घर में घुसकर महिला और उसके बेटे की जमकर पिटाई कर डाली। बाद में पीड़ित महिला ने पुलिस से शिकायत की।
गुरुवार को गुडडू, सोनू और श्याम शराब के नशे में जोश में आ गये तो जबरगीरी दिखाने के लिए एक घर में जा घुसे जहां गृहस्वामिनी के आपत्ति करने पर वे उस पर टूट पड़े। उसका पुत्र राहुल बीच मे आया तो उसके साथ भी तीनों ने हाथापाई कर दी। महिला और उसके लड़के चिल्लाते रहे लेकिन तीनों के खौफ की वजह से कोई उन्हें बचाने नही आया। इस बीच मौका पाकर राहुल ने 100 नंबर डायल कर दिया जिससे कुछ ही देर में पुलिस आ गई। पुलिस की आहट भांपते ही तीनों भाग निकले। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने कहा कि महिला ने शिकायत दे दी है वे तीनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए दबिश दे रहे हैं।

Leave a comment