उरई। मदारीपुर-कालपी मार्ग पर डग्गामार वाहनों में अंधाधुंध सवारियां ढोई जा रही हैं। जिससे आये दिन हादसों में लोग घायल होते रहते हैं। इस पर अंकुश न होने की स्थिति में किसी दिन बड़े हादसे की आशंक जताई जा रही है।
मदारीपुर-कालपी सड़क पर वैध रूप से चलने वाले सवारी वाहनों की कमी है। जिससे डग्गामार वाहनों की चांदी हो गई है। लेकिन ज्यादा मुनाफा कमाने के लालच में यह यात्री की सुरक्षा का कोई ख्याल नही रखते। इन वाहनों में इतनी सवारियां भरी रहती हैं कि ड्राइवर को हिलने-डुलने की गुंजाइश तक नही बचती। आपे तो सवारियों के बोझ की बजह से डगमगाता हुआ चलता है जिससे कई बार आपे पलट चुके हैं। सवारियां भी मजबूरी में जान हथेली पर रखकर कोई अन्य विकल्प न होने से इन्ही साधनों को पकड़ती हैं।
इस बारे में सिरसाकलार थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि डग्गामार वाहनों में ओवर लोडिंग रोकने के लिए वे समय-समय पर चैकिंग करके चालान करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर इसके बावजूद इनके होश ठिकाने नही आये तो वाहन सीज करने शुरू कर दिये जायेगें।

Leave a comment