उरई। कालपी में हाइवे पर अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात दो दुकानों में सेंधमारी कर दी।

कालपी में एमएसबी इंटर कालेज के पास अतीक का चाय का होटल तथा मुस्ताक के टायर पंचर की दुकान है। रात में दोनों दुकानदार अपनी-अपनी दुकानें बंद करके चले गये थे। इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने इन दुकानों में सेंधमारी कर दी और नगदी व सामान लेकर रफूचक्कर हो गये। बीते सप्ताह भी यहां से चोरी की वारदात हो चुकी है जिसका अभी तक खुलासा नही हुआ है।

 

 

 

Leave a comment