उरई। जिला जेल में बंदियों के लिए एक सप्ताह तक चलने वाले शीतकालीन ओलम्पियाड का आयोजन जेल प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। शनिवार को जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने जेल की खेल प्रतियोगिताओं का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बंदियों के चरित्र को सुधारकर उन्हें भी सम्मानित नागरिक बनाया जा सकता है। वर्तमान जेल प्रशासन रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से इसके लिए जो प्रयास कर रहा है वो सराहनीय है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। उदघाटन सत्र में जेल रायल चैलेंजर्स बनाम इण्डियन टाइगर के बीच कबडडी का मैच हुआ। जिसमें इण्डियन टाइगर ने जीत हासिल की। इसके बाद बंदियों की टीम ब्लैक पेंथर और जेल कर्मचारियों की पिंक पेंथर टीम के बीच बालीवाल टूर्नामेंट कराया गया। जिसमें ब्लैक पेंथर विजयी रही।

कबडडी व बालीवाल के अलावा शतरंज, लूडो, रस्साकशी व अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी होगीं। इसी दरमियान 22 जनवरी को बंदियों के लिए जेल परिसर में पुस्तकालय का शुभारंभ किया जायेगा। जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा ने डीएम, एसपी व अन्य अतिथियों का आभार जताया।

Leave a comment