
उरई। प्राथमिक सहकारी समिति दमरास में संचालक मंडल के सभी 9 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो जाने के आसार हैं।
शनिवार को नामांकन के अंतिम दिन प्राथमिक सहकारी संघ दमरास में सभी 9 क्षेत्रों के लिए एक-एक पर्चे भरे गये। जिससे उम्मीदवारों के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
इनमें भिटारी से विश्वनाथ सिंह, दमरास से सत्येंद्र सिंह भदौरिया, मलथुआ से प्रताप सिंह, मानपुर से साधना सिंह, अभैदेपुर से इंद्रप्रकाश, खड़गुई मुस्तकिल से वीरेंद्र सिंह, रायपुर से मुन्नी देवी, जीतामऊ से होरी लाल और मड़ैया से रमेश शामिल हैं।
गौरतलब है कि प्राथमिक सहकारी समितियों के अध्यक्ष का चुनाव 30 जनवरी को कराया जायेगा। इसी दौरान शीर्ष सहकारी संस्थाओं जिला सहकारी संघ और जिला सहकारी बैंक के प्रतिनिधि चुने जायेगें।
फोटो-






Leave a comment