उरई। कालपी में काम कराने के जज्बे से भरे उम्मीदवार को अध्यक्ष चुना गया है। जिसके कारण नगर पालिका बहुप्रतीक्षित कार्यों के लिए तेजी से अग्रसर दिखाई देने लगी है।
गौरतलब है कि एतिहासिक नगरी कालपी में बस स्टैण्ड तो दूर एक भी जगह यात्री प्रतीक्षालय तक नही है। जिसकी वजह से बच्चों और महिलाओं सहित मुसाफिरों को खुले आसमान के नीचे खड़े होकर बसों के आने का इंतजार करना पड़ता है। सड़क के किनारे बस के इंतजार में खड़े लोग कई बार हादसों के शिकार भी हो जाते हैं। इसलिए लंबे समय से कस्बे में यात्रियों के इकटठा होने के स्थान पर प्रतीक्षालय बनाने की मांग उठ रही थी। जिसकी सुनवाई अभी तक नही हुई थी।
लेकिन अब कालपी वासियों के लिए खुशखबरी है। पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि जगजीवन राम अहिरवार ने बताया कि आधा दर्जन स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण के लिए पहल शुरू कर दी गई है। हाइवे रोड के किनारे फुलपावर चैराहे पर दोनों ओर प्रतीक्षालय बनेगा। इसी प्रकार खानकाह शरीफ के सामने, यमुना नदी के पुल के पास दुर्गा मंदिर पर, अमलताश तिराहे पर जमीन तलाशी जा रही है तांकि अविलंब प्रतीक्षालय बनाये जा सकें।






Leave a comment