उरई। पुलिया के चैम्बर पर रखे गये मोटे पत्थर हादसे का सबब साबित हो रहे हैं। गल्ला मंडी में इस समस्या को लेकर लोगों ने अधिकारियों का ध्यानाकर्षित कराया है।

राठ रोड स्थित गल्ला मंडी में नीलामी चबूतरा नं. 3 के सामने एक पुलिया है जिसका चैम्बर सड़क के बीचों बीच है। यह चैम्बर काफी समय से खुला पड़ा था जिससे हादसों की आशंका लोगों को हलकान किये रहती थी। इस बीच सफाई अभियान के तहत पुलिया की सफाई कराकर लगभग 8 इंच मोटे पत्थर सड़क के बीचों बीच पुलिया के चैम्बर पर रख दिये गये हैं। आने-जाने वाले वाहनों को दूर से यह पत्थर दिखाई नही देते। जिसके कारण हादसों का खतरा मंडरा रहा है। लोगों ने मंडी प्रशासन से निरापद व्यवस्था की मांग की है।

Leave a comment