कदौर-उरई । कदौरा सहकारी समिति चुनाव प्रक्रिया में आज नामांकन को लेकर क्षेत्र के प्रत्याशियों का हुजूम लगा रहा जिसमे अधिकांशतया भाजपा प्रत्याशी सम्मलित रहे जिनमे दो महिलाओ समेत दर्जन भर लोगांे ने पर्चे भरे। वही नामांकन प्रक्रिया में उपजिलाधिकारी शतीश चन्द्र क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम ने पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

ज्ञातव्य हो कि आगामी 29 जनवरी को सहकारी समिति डायरेक्टर चुनाव प्रक्रिया को लेकर आज कदौरा सहकारी समिति में नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई जिसमे क्षेत्र के कुल 12 लोगांे द्वारा अपना पर्चा दाखिल कर नामांकन कराया गया वही ज्ञानसिंह पुत्र मानसिंह बागी, नीरज पुत्र मानसिंह कदौरा,श्रीकृष्ण पुत्र मदनसिंह अलीपुर,धर्मेन्द्र पुत्र जनक सिंह हरचन्द्रपुर, अतर सिंह पुत्र रामसिंह रैला, दिनेश पुत्र हेतराम उदनपुर, अरुण पुत्र कैलाश नारायण खुटमिली, नन्दकिशोर बागी, सुधा देवी पत्नी शेर बहादुर पाली, ऊषा देवी पत्नी उदयवीर बबीना, बाबुराम पुत्र रामचरण चतेला, प्रेमनारायण पुत्र श्यामसुन्दर चतेला द्वारा नामांकन करवाया गया। जिसमे दो महिलाये भी घूंघट में मैदान में रही निर्वाचन अधिकारी द्वारिका प्रसाद गुप्ता द्वारा बताया गया कि आज नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न रही। जिसमे कुल 12 लोगांे द्वारा परचा दाखिल किया गया निर्वाचन प्रक्रिया में 22 को जाँच व् 23 को पर्चा वापिसी होगी व् चुनाव चिन्ह आवंटित वही 29 को मतदान होगा व् पश्चात परिणाम घोषित होंगे वही नामांकन में अधिकांशतया भाजपा नेता चारो तरफ दिखाई पड़े वही उपजिलाधिकारी शतीश चन्द्र व् सी ओ सुबोध गौतम द्वारा मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया वही प्रक्रिया में निर्वाचन अधिकारी समेत सचिव जगरूप सिंह,राजेश कुमार पाण्डेय,महेंद्र सिंह,देवकरण,अभितेन्द्र प्रताप व् मोहर सिंह व् भाजपा कार्यकर्ताओ में विशाल सिंह,जगत विश्वकर्मा,ज्ञानसिंह भदौरिया ,सुरेश चैहान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a comment