उरई। भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय संगठन के आवाहन पर जनपद इकाई जालौन के अध्यक्ष नाथूराम बौद्ध के निवास डिग्गीताल उरई में बैठक आयोजित की गई।
बैठक में भीमा कोरेगांव महाराष्ट्र में किए गए हमले के विरोध में 25 जनवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन व रैली को सफल बनाने पर विशेष बल दिया गया। धरना प्रदर्शन व रैली में सभी लोग टाउनहाल मैदान में एकत्रित होकर मच्छर चैराहा तथा अंबेडकर चैराहा होते हुए कलेक्टेªट परिसर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कौ सौपा जाएगा। बैठक में एलआर अटल पूर्व जिलाध्यक्ष बामसेफ, रामशरन गौतम पूर्ण कालिक प्रचारक बामसेफ, श्रीराम चैधरी बहुजन मुक्ति पार्टी अध्यक्ष, आरपी कुशवाहा, जमुनादास अहिरवार जिलाध्यक्ष मूल निवासी संघ, गुरूदयाल कुशवाहा जिलाध्यक्ष कुशवाहा महासभा, नंदराम धंतौली, सुनील कुमार चैधरी, आरपी कुशवाहा, भूप सिंह यादव, जसराम पाल टकरिया आदि ने अपने-अपने विचार रखते हुए उक्त धरना प्रदर्शन व रैली को सफल बनाने की रणनीति तय की।






Leave a comment