जालौन-उरई । नगर के मुख्य मुरलीमनोहर तालाब पर तमंचा सहित घूम रहे हैं युवक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी जेल भेज दिया है।

शनिवार को कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा तथा चैकी प्रभारी विश्वनाथ सिंह यादव नगर के मुख्य तालाब मुरलीमनोहर कस्बा जालौन पर भ्रमण पर गये थे उसी दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक  मुन्तसिर उर्फ जमालुद्दीन उर्फ डिल्ले पुत्र सलीम कुरैशी निवासी मुरलीमनोहर कस्बा जालौन दिखा जिसे रोककर उसकी जामा तलाशी ली तो उसके पास से 315 बोर देशी तमंचा मिला तथा दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Leave a comment