उरई । मुख्य विकास अधिकारी एस0पी0सिंह की अध्यक्षता में 24 जनवरी को उ0प्र0 दिवस के रूप में मनाये जाने के सम्बन्ध में एक बैठक जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। उन्होंने बैठक में निर्देश दिये कि शासन के निर्देशानुसार उ0प्र0 दिवस को भव्य रूप में मनाया जाये। यह कार्यक्रम राजकीय इण्टर कालेज उरई के प्रांगण में सम्पन्न होगा। जिसमे पंडाल लगाकर सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभाग की योजनाओं, उपलब्धियों से सम्बन्धित प्रदर्शनी का आयोजन करेंगे। पंडाल की व्यवस्था कृषि विभाग करेगा। इसी स्थल पर एक गोष्ठी आयोजित की जायेगी जिसमे उ0प्र0 के गौरवशाली इतिहास एवं स्वर्णिम भविष्य पर प्रमुख जनो की विचार गोष्ठी आयोजित की जायेगी। जिसमे जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जायेगा। वर्तमान सरकार द्वारा उ0प्र0 को प्रगति के पद पर अग्रसर किये जाने हेतु लिए गये संकल्प एवं इसे पूर्ण करने हेतु सरकार की दृढ़ निश्चय की पूर्ण जानकारी दी जायेगी। कागज उद्योग कालपी द्वारा निर्मित 87 प्रकार के उत्पादों की प्रदर्शनी भी आयोजित की जायेगी। जिससे जनपद की इस विशिष्ट उत्पाद को राष्ट्रीय पहचान दिलाई जाने में सहयोग हो सके। जनपद के स्थानीय कलाकारों को मंच देते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। जनपद के ऐसे महानुभाव जिन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की हो या देश के लिए शहीद हुए हो उनके उच्च आदर्शों को भी विचार गोष्ठी में जन मानस के समक्ष रखा जायेगा। इस अवसर पर विभागो द्वारा किये गये कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास किया जायेगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला वनाधिकारी, उपजिलाधिकारी जालौन, कोंच, माधौगढ़, प्रभारी जिला विकास अधिकारी उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र, लोक निर्माण विभाग, विधुत विभाग, आर0ई0एस0, सिंचाई सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं इंजीनियर उपस्थित रहें।






Leave a comment